Google Analytics —— Meta Pixel

शराब पीने के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने डंडे से पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट

dande se pitai

जशपुर| पत्थलगांव से एक बार फिर रिश्तो का खून करने की खबर सामने आई है। यहां पर एक शराबी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गांव पुरंगा की है। जहां पर एक शराबी बेटे ने पिता को इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

यह पूरी घटना बगीचा थाना क्षेत्र के पुंरगा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शराब का सेवन करने की खातिर पैसे नहीं मिलने पर कलयुगी बेटे ने डंडे से पीटाई कर अपने वृद्ध पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर बगीचा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी अलंग साय को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी शराब पीने का आदि था। वह अक्सर अपने पिता को परेशान किया करता था। इस मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लेने पर बगीचा थाना पुलिस ने आरोपी अलंग साय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।