Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, दूसरे युवक से बात करने से था नाराज

chaku-se-var

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी| घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की हैं|

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय सागर साहू ने 17 वर्षीय प्रियंका देवांगन पर चाकू से हमला कर दिया| जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई| बताया जा रहा है कि प्रियंका ने सागर से बातचीत बंद कर दी थी और एक अन्य युवक से संबंध बना लिए थे..इसी बात से बौखलाए सागर ने ये खौफनाक कदम उठाया..पुलिस के मुताबिक, सागर ने वारदात के बाद कहा अगर मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा…फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है..लेकिन यह घटना एक बार फिर प्रेम प्रसंग के नाम पर हुई ये हत्या समाज में रिश्तों की बिगड़ती तस्वीर को उजागर करती है….