Google Analytics —— Meta Pixel

PSC ने SI, सूबेदार, प्लाटून कमांडेंट का भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी, 23 अक्टूबर से ऑनलाइन जमा होंगे आवेदन

jobs

रायपुर। सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट, सूबेदार बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ पीएससी ने भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के आवेदन ऑन लाईन लिए जाएंगे। इसके लिए 23 अक्टूबर से पीएससी का लिंक प्रारंभ हो जाएगा। याने 23 अक्टूबर से आवदेन किया जा सकेगा। आवेदन भरने का आखिरी डेट 22 नवंबर 2024 रात 12 बजे तक रहेगा।

ऑनलाइन त्रुटि सुधार के कार्य 22 नवंबर से 24 नवंबर तक किए जाएंगे।