Google Analytics —— Meta Pixel

देवभोग से रायपुर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 यात्रियों को आई चोट, 2 की हालत गंभीर

09_11_2020-satna_road_accident_d

गरियाबंद। देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है। हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी| रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई| हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है| घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंच गई है।

रीसेंट पोस्ट्स