Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क पर खड़ी कंटेनर के पीछे से जा टकराई कार, दो गंभीर रूप से घायल

image_750x_67176dc3bd613

महासमुंद। जिले में सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। ओड़िशा से मुम्बई जारी रही कार सड़क पर खड़ी कंटेनर से जा टकराई। इससे कार सवार 4 लोगाें में से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले से होकर गुजरने वाली एनएच-53 पर ओडिशा से आ रही कार भोकलूडीह के पास खड़ी कंटेनर में पीछे से जा टकराई। इससे कार सवार 4 लोगों में से 2 गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर भेज दिया है। सांकरा थाना प्रभारी राणा सिंह ने बताया कि  कार से ओडिशा निवासी राधे श्याम साहू व उनकी पत्नी मीनू रानी साहू अपने दो बच्चों के साथ मुम्बई ठाणे जा रहे थे। सुबह – सुबह इनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर भोकलूडीह के पास खड़ी कंटेनर में पीछे से जा टकराई । हादसे में साहू दंपति को गंभीर चोंटे आई है, उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर भेज दिया है।