Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (24.10.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज जातक का दिन फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। आज किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा हो सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम ले। कार्यों के समय पर पूरे होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

आज का मंत्र- आज आज केसरिया रंग को महत्व दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए दिन पकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय नम: का जप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज के दिन आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले जातक आज अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक आजआपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है।गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आज दिनभर आनंद आपके मन पर छाया रहेगा। आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी।

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है, जरूरी है कि कि आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले जातक शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

आज का मंत्र-अहोई माता की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले जातक के लिए दिन वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज जातकआज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है।

आज का मंत्र- आज शिवजी की पूजा और दान करें

आज का शुभ रंग – केसरिया

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले जातक काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

आज का मंत्र- केले के पेड़ की पूजा करें।

आज का शुभ रंग -पीला।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज जातकआपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।

आज का मंत्र- आज क दिन पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के सामने चुनौती का समय आ रहा है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और मन को उचटने से बचाना होगा। थोड़ा धैर्य रखें और दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है।

आज का मंत्र- आज लाल कपड़ा का दान करें।

आज का शुभ रंग- मैरून।