Google Analytics —— Meta Pixel

CG पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य गोपाल व्‍यास का निधन, एम्‍स में होगा देहदान

gopal

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य गोपाल व्‍यास का निधन हो गया है। संघ से जुड़े व्‍यास ने गुरुवार सुबह 06.45 बजे अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव को विधायक कॉलोनी, रायपुर के उनके निवास पर रखा गया है। रायपुर एम्‍स में उनका देहदान किया जाएगा।

उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह के साथ प्रदेश और देश के बीजेपी नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट किए अपने संदेश में लिखा है कि हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि 27 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आए बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने खुद गोपाल व्‍यास के घर जाकर उन्‍हें पार्टी का सदस्‍य बनाया था।

https://youtu.be/UC0UVyuJsK8?si=KbYsk_WttiQcKxjc

रीसेंट पोस्ट्स