Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (08.11.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि जातक आपके लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आप धैर्य ना खोये, लोगों से अपने संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा।

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाए और दीप जलाए।

आज का शुभ रंग- मैरून।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों आज आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं।

आज का मंत्र- गंगाजल व चावल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले जातककोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। हँसी मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें।

आज का मंत्र- आज सुंदर कांड का पाठ 21 दिन तक करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले के लिए जातक का आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

आज का मंत्र-गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

आज का शुभ रंग- काला।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

आज का मंत्र- आज अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का शुभ रंग नीला।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखे

आज का मंत्र- आज सूर्य देव को जल आर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि जातक आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा।कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी।

आज का मंत्र- आज चिड़ियों को दाना डालें, सफलता कदम चूमेगी

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

आज का मंत्र- आज जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

आज का शुभ रंग- पीला।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का मंत्र-आज केले के पौधे में जल अर्पित करें।

आज का शुभ रंग – लाल

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि जातक आज आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

आज का मंत्र-आज कन्या का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि जातक आज रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

आज का मंत्र-आज जातक सूर्यदेव को नमस्कार करें, सेहत बेहतर होगी।

आज का शुभ रंग- ग्रे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि आज आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं।

आज का मंत्र- आज के दिन जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, अच्छा होगा।

आज का शुभ रंग- काला।

रीसेंट पोस्ट्स