Google Analytics —— Meta Pixel

पार्क से घूमकर वापस लौट रही युवती से रेप

hathras-gangrape-case-41

बस्तर। जिले में युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है..बताया जा रहा है कि..पीड़िता लामनी पार्क घूमने गई थी..जहां से लौटते समय परिचित युवक ने घर छोड़ने के बहाने उसे लिफ्ट दिया..और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया..पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

युवती ने पुलिस को बताया की 7 नवंबर को वह जगदलपुर के लामनी पार्क घूमने गई थी। वापसी के दौरान कोई वाहन नहीं थी। वहीं उसके पहचान का एक युवक राजू नायक उसे मिला। उसने कहा कि मैं बाइक से घर छोड़ देता हूं। पहचान का युवक था इसलिए उसके साथ बैठकर घर के लिए निकल गई। युवती का कहना है कि घर ले जाने की बजाए युवक उसे करकापाल के जंगल लेकर गया। फिर वहां उसकी पिटाई किया। जिसके बाद उसने जबरदस्ती उसका रेप कर दिया। रेप के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। किसी तरह युवती घर पहुंची। थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि, युवती की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।