Google Analytics —— Meta Pixel

खौफनाक कदम: भिलाई के इस युवक ने शिवनाथ नदी में कूद कर दी जान

image_750x_672f26f3b714c

भिलाई। एक युवक ने दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी में कूद कर जान दे दी। एसडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल पुलिस को सुपुर्द किया।

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र  सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ को 9 नवंबर को सूचना मिली थी कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर से कोई व्यक्ति कूद गया है।

तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान दिनेश चंद्राकर, चंद्रप्रकाश, थानेश्वर  कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृत व्यक्ति की पहचान अमित कुमार पिता विजय कुमार उम्र निवासी खुर्शीपार भिलाई के रूप में की गई है। इस दौरान एसडीआरएफ टीम प्रभारी धनीराम यादव, इंद्रपाल यादव, आशीष सिन्हा, महेश गंधर्व,सूरज भांडेकर,हबीब खान मौजूद थे।