शादी के नाम पर ‘पागल’ बनाती थी लड़की, बनाती थी ऐसा बहाना, बौखला जाते थे प्रेमी!

bed on fire

Ajab Gajab : प्यार-मोहब्बत का मामला ही ऐसा होता है कि अगर कोई इसमें पड़ जाए तो उसे अपने पार्टनर के अलावा कोई सही लगता ही नहीं है| उन्हें ये भी एहसास नहीं होता कि वो जिसके पीछे पागल हैं, वो उन्हें पागल बना रहा है| कुछ ऐसा ही हुआ पड़ोसी देश चीन में, जहां एक लड़की ने दो लड़कों को शादी के नाम पर ऐसा फंसाया कि उन्होंने उसे पैसे भी दे दिए और उसकी चाल भी समझ नहीं पाए|

दिलचस्प तो ये है कि लड़की शादी के लिए बिल्कुल तैयार हो जाती थी और अपने प्रेमी के सामने एक ऐसा बहाना रखती थी कि वो बौखला जाते थे| ये बहाना भी कुछ ऐसा होता था कि उन्हें लड़की पर यकीन भी हो जाता था| वे उसे अच्छी-खासी रकम दे देते थे और शादी के ख्वाब सजाए एक फिजूल के रीति-रिवाज़ में उलझे रहते थे, उधर लड़की गायब हो जाती थी|

लड़की की साजिश के पीड़ित शख्स ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म से मिला था| उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड खूबसूरत थी और उसके पास खूब पैसे और गहने भी थे| उसने इन सबकी फोटो शख्स को दिखाई थी और उनकी डेटिंग अच्छी-कासी चल रही थी| ऐसे में दोनों ने शादी का फैसला किया तो लड़की ने शख्स को एक रिवाज़ के बारे में बताया, जो काफी अजीब था| लड़की ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी उसके पूर्व पति की दी हुई है, जिसकी मौत हो गई| ऐसे में वो चाहती है कि शख्स उस बेड को जलाए, जिस पर वो अपने एक्स के साथ सोया करती थी| इस काम के लिए उसने शख्स से 11 लाख रुपये खर्च करने को कहा|

लड़की ने शख्स से कहा कि वो इस रिवाज़ पर आ नहीं सकती क्योंकि ये बैड लक होगा| हालांकि उसने पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए| इसके बाद उसे जलते हुए बेड की कुछ तस्वीरें भी शख्स को फोन पर भेजीं और उसे ब्लॉक कर दिया| इसके बाद वो उसे कभी नहीं मिली, तो शख्स ने मामले की शिकायत पुलिस से की| जांच में पता चला कि लड़की पहले भी एक आदमी को इसी जाल में फंसाकर उससे 35 लाख रुपये ऐंठ चुकी थी, जबकि उसकी सारी संपत्ति फर्ज़ी थी| मामले में लड़की को कोर्ट ने फ्रॉड के आरोप में 42 महीने की जेल और फाइन की सज़ा दी गई है|