Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News : बम की सूचना पर नागपुर – कोलकाता फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo-Airlines-1

रायपुर| स्वामी विवेकानंद रायपुर एयरपोर्ट में आज यानी 14 नवंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागपुर से कोलकाता जा रही एक इंडिगो फ्लाइट की बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का निर्णय लिया गया। हालांकि धमकी के बाद सुरक्षा उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया और फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से रायपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया, और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, और विमान को तुरंत खाली करवा लिया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है, हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं। सुरक्षा को लेकर विमान की जांच जारी है।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद 187 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को तुरंत एयरपोर्ट पर उतरा गया। अनिवार्य सुरक्षा जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाला गया। विमान को तुरंत खाली करवा कर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच कर रहे हैं।

यह विमान अपनी निर्धारित यात्रा के दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए उतरा है. जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है, हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं सुरक्षा को लेकर विमान की जांच जारी है।