Google Analytics —— Meta Pixel

पानी की जगह कुएं से निकला पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आते ही उड़े लोगों के होश

s1mohbto_sdgsd_625x300_14_Novemb

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के गीदम में एक कुएं से पेट्रोल निकलना शुरू हो गया है| लोगों ने इसे पहले तो चमत्कार समझा| जब पेट्रोल निकलने की असलियत का पता चला तो मौके पर हड़कंप मच गया|

जानकारी के मुताबिक गीदम के बस स्टैंड के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप की टंकी से लीकेज होता रहा बुधवार की शाम को आसपास के लोगों के घरों के कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा| लोगों ने बाल्टी भर निकालना भी शुरू कर दिया|

इधर इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची| वार्ड क्रमांक 12 और 13 के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया है| रातभर यहां टाइट सिक्योरिटी रही| इतना ही नहीं प्रशासन ने बस स्टैंड कस पास स्थित बाफना पेट्रोल पम्प को भी बंद करवा दिया है|