Google Analytics —— Meta Pixel

आग से हड़कंप, भनपुरी के पशु आहार गोदाम में लगी भीषण आग

aag

रायपुर। राजधानी में आज सुबह लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया.. भनपुरी के महालक्ष्मी मोल्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के पशु आहार गोदाम में भीषण आग लग गई| मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है| फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है| पूरी घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है| वहीं इस आगजनी में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं..फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग को बुझाने का काम जारी है, और पुलिस घटना की जांच में जुटी है|