Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा के पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपए की गड़बड़ी, राज्य सरकार ने प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड कर किया दुर्ग अटैच

image_750x_673d841f04efd

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपये के गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान को सस्पेंड कर दिया है। मामला कॉलेज के जनभागीदारी समिति से जुड़ा है। इस मामले को लेकर बीते 11 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

एबीवीपी नेता तुषार कुमार के अनुसार हाल में ही कॉलेज के जनभागीदारी शुल्क की राशि 50 लाख से अधिक का गबन का मामला सामने आया है। इससे कॉलेज को नुकसान हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। मामले में राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। उन्हें दुर्ग में अटैच किया गया है।
वहीं इस मामले में प्राचार्य का कहना था कि जनभागीदारी शाखा का कामकाज देख रहे क्लर्क प्रमोद वर्मा ने यह गड़बड़ी की है। क्लर्क को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। अक्तूबर माह में ये गड़बड़ी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स