Google Analytics —— Meta Pixel

‘सुंदर दूल्हा चाहिए, लड़की ने शादी के लिए रखी ऐसी शर्त, पचा नहीं पाए लड़के, फिर सामने आया ‘सच’!

shadi

मैट्रिमोनियल ऐड: एक ज़माना था, जब शादी-ब्याह जैसी बातें यूं ही नाते-रिश्तेदारी में हो जाया करती थीं| न तो कोई इतनी शर्तें रखता था और न ही शादियां ढूंढने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता था| हालांकि अब माहौल बदल चुका है और लोगों को शादी के लिए भी इंटरनेट और अखबारों पर भरोसा करना पड़ रहा है| जब आप इससे जुड़े विज्ञापन देखते हैं, तो इसमें एक से बढ़कर एक चीज़ें मिल जाती हैं|

शादी के लिए जो विज्ञापन अखबार में आते हैं, वो तो आपने देखे ही होंगे लेकिन इस वक्त एक ऐसा मैट्रिमोनियल ऐड चर्चा में है, जिसे देखने के बाद कोई पचा ही नहीं पा रहा है| आमतौर पर लोग शादी के लिए अपनी रिक्वायरमेंट्स बताते हैं लेकिन इस विज्ञापन में एक लड़की ने जो कुछ लिखा है, वो आपके भी गले नहीं उतरेगा|

‘सुंदर दूल्हा चाहिए, जो डकारता न हो’
वायरल हो रहे विज्ञापन में आप देख सकते हैं कि लिखा गया है कि 30 साल की एक लड़की को अपने लिए 25-28 साल का दूल्हा चाहिए| दूल्हा सुंदर हो और माता-पिता की इकलौती संतान हो| उसका बिजनेस हो और उसके पास एक 20 एकड़ का फार्म हाउस होना चाहिए| इसके साथ ही दूल्हा खाना बनाने में एक्सपर्ट होना चाहिए लेकिन कभी डकारता या गैस नहीं छोड़ता हो| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ट्वीट को लोगों ने शेयर किया है|