Google Analytics —— Meta Pixel

सेंट्रल जीएसटी के दो अफसरों ने मांगी 75 हजार की रिश्वत, CBI ने किया गिरफ्तार

download (5)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई टीम ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ( सीजीएसटी ) के दो अफसरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये लोग दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रहे थे। सीबीआई की टीम देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

जीएसटी सेटलमेंट के नाम पर ले रहे थे रिश्वत

जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक सीबीआई की जद में आई हैं। ये दोनों ही अफसर जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने के नाम पर पैसे ले रहे थे। रिश्वत की रकम में पेनल्टी से बचाए जाने की बात कही गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दवा कारोबारी राहुल वर्मा को मिंज और मलिक ने 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाया था। इस पेनल्टी को सेटल करने के लिए इन्होंने दवा कारोबारी से पहले 75 हजार रुपए मांगे थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला मौका है, जब सीजीएसटी अफसरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।