एक साथ Oyo पहुंचे दो कपल, आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

love affair

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं| कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं| कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं| इन वीडियोज का मकसद होता है लोगों का मनोरंजन करना| दरअसल, जबसे सोशल मीडिया पर मॉनेटाइजेशन का दौर शुरू हुआ है, तब से लोग ऐसे कंटेंट बनाने की कोशिश करते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाए| इससे ज्यादा पैसे कमाए जाते हैं|

वायरल कंटेंट बनाने के लिए लोग मजेदार वीडियोज शेयर करते हैं| ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में दो कपल को होटल के कमरे में जाते देखा गया| दोनों ही कपल अपने पार्टनर के साथ होटल में पहुंचे थे| लेकिन जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों लड़ बैठे| इस अजब प्रेम कहानी के क्लाइमेक्स ने सभी को हैरान कर दिया|

वीडियो में दो कपल को एक के बाद एक होटल के कमरे में जाते देखा गया| दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही कमरा मिला था| पहले पहुंचे कपल ने अपने कमरे के बाहर ही चप्पल खोले थे| जब दूसरा कपल अपने कमरे में पहुंचा तो शख्स की नजर बगल के कमरे के बाहर खुली सैंडल पर पड़ी| उसे सैंडिल जानी-पहचानी लगी| जब उसने शकण के आधार पर दरवाजा खटखटाया तो दूसरे कमरे से भी शख्स बाहर निकल आया| उसने सामने वाले शख्स के साथ आई महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए| दरअसल, दूसरा शख्स पहले वाले की बीवी के साथ होटल में आया था|

इससे पहले की दूसरा मार खाता, सामने वाले कमरे से भी महिला बाहर निकल गई| अब चौंकने की बारी दूसरे शख्स की थी| सामने वाले कमरे से निकली महिला उसकी बीवी थी| यानी दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे| इस ट्विस्ट्स से भरी कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आई| वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं| हालांकि, आपको बता दें कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है| एक्टर्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था|

 

रीसेंट पोस्ट्स