Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (6.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। मित्रों-स्वजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का, पढ़ाई में मन लगेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें ।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए आज आपकी घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको परिवार अथवा साथी से राय मशवरा करके इनका निपटारा करने की कोशिश करनी चाहिए। बिजनेस संबधी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज माँ दुर्गा की पूजा करें, सभी काम में आप सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज कठिन विषयों पर फोकस करें। काम के बोझ के बावजूद काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज मंदिर में सरसों का दीप जलायें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले जातकआज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से आपको बचना होगा। कामकाज को नियम कायदों के हिसाब से पूरा करें। युवा उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए अपनी तैयारी और बढ़ाएं।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- कील, कवच और अर्गला का पाठ करें

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक आज किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज मंदिर में सरसों का दीप जलायें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि आज आप किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज मंदिर में सरसों का दीप जलायें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले आज आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। जिसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हो। बड़े व्यापारी लेन-देन में पारदर्शिता रखकर ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता दें। हेल्थ में लगभग दिन सामान्य ही रहने वाला है। करियर के मोर्चे पर कोई प्रयास जल्द ही शुरु होने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले जातक आज आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कष्टकर होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएँ।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज का दिन कार्यस्थल से कद व पद में उन्नति का समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में तारीफ, पैसा और उन्नति मिल सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- दो लॉन्ग सिर से उबारकर बाहर फेंक दें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले जातक आज आपको धन से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। बिजनेस में आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लवमेट से संबंध मधुर बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले का पेड़ घर लेकर आएँ और लाल चीजेों का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज के दिन अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। करियर को लेकर सतर्क रहें। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज जातक आज आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी।

आज का शुभ रंग – गुलाबी।

आज का मंत्र- आज शुक्रवार का व्रत करें।