Google Analytics —— Meta Pixel

लड़की ने शेयर किया सुहागरात का वीडियो, बेड पर पति के साथ कर रही थी ये काम…

couple shadi

Ajab Gajab : सोशल मीडिया के दौर में लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं| कोई उटपटांग हरकतें करता है, तो कोई प्राइवेट लाइफ को सबके सामने रख देता है| कोई पर्सनल इश्यू के बारे में बतलाता है, तो कोई प्रैंक के नाम पर भद्दा मजाक करता है| हालांकि, कई बार लोग हदें भी पार कर देने को तैयार रहते हैं| वे अपने सुहागरात तक का वीडियो भी शेयर करने से पीछे नहीं हटते| आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे एक लड़की ने शेयर किया है| लड़की का नाम अंकिता सिंह है| हाल ही में अंकिता की शादी हुई तो उसने अपने सुहागरात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया| लेकिन बेड पर रोमांस करने की जगह अंकिता और उसका पति किसी और काम में व्यस्त है| वीडियो देखकर आपको भी हैरानी होगी|

वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करने वाली अंकिता को इंस्टाग्राम पर 11 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं| जब हमने अंकिता के प्रोफाइल को देखा तो पाया कि वो अक्सर अपने पति के साथ मजाकिया अंदाज में रोमांटिक वीडियो शेयर करती है| इस वीडियो में भी अंकिता ने सुहागरात के दिन किसी और चीज में व्यस्तता को दिखाया है| आप वीडियो में देख सकते हैं कि सुहागरात वाले दिन दूल्हा-दुल्हन का कमरा खुला हुआ है| दरवाजे से लेकर बेड तक कपड़े फेंके हुए हैं| इनर गारमेंट्स से लेकर लहंगा तक को दुल्हन ने खोलकर फेंक दिया है| ऐसा लगता है कि ये कपल अपना प्राइवेट मोमेंट्स दिखाने की तैयारी में है| लेकिन जैसे ही अंदर बेड पर नजर पड़ती है, कपल सुहागरात को किसी और चीज में उलझा हुआ दिखाई दे रहा है|

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुहागरात को कपल ऐसा क्या कर रहा था? ऐसे में बता दें कि बेड पर दूल्हा और दुल्हन गिफ्ट में मिले पैसों का हिसाब-किताब करने में व्यस्त है| दुल्हन लिफाफा खोलकर पैसे निकाल रही है और दूल्हा पैसे देने वाले लोगों का नाम डायरी में लिख रहा है| आमतौर पर हर घर में ऐसा होता है| बिस्तर पर 500-500 के नोट पड़े हुए हैं| इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है| अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं| वहीं, 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है, तो 10 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को शेयर किया गया है| इसके अलावा लगभग 4 हजार कमेंट्स आए हैं| ज्यादातर लोगों ने इस जोड़े को अभद्र कमेंट ही किया है और इनके अंदाज पर नाराजगी व्यक्त की है|

वीडियो पर कमेंट करते हुए डॉ ओम वैष्णव ने लिखा है कि तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया| एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सुहागरात के दिन भला ऐसा कौन करता है? तो दूसरे ने लिखा है कि दुल्हन का ध्यान खाने वालों पर था, अब उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट के पैसे गिनकर हिसाब लगा रही है| तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि शादी से पहले ही सुहागरात हो गया होगा, तभी गिफ्ट में मिले पैसे गिने जा रहे हैं| कई लोगों ने एक रंग के लिफाफे की वजह भी पूछी है और वीडियो को सिर्फ व्यूज हासिल करने का तरीका बताया है| कुशाल सिंघला ने कमेंट किया है कि सारे रिश्तेदारों ने सेम जगह से लिफाफे खरीद कर दिए हैं क्या? दीप त्यागी ने कमेंट किया है कि वीडियो को वायरल करने के लिए फर्जी सुहागरात का नाम दिया है| रवि साहू ने लिखा है कि देखने में पहले कुछ और लगा, लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और ही पता चली|