आपके लिए क्या लाया है (11.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का लाभ होगा। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज पीपल के वृक्ष और कुश की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– आज का व्रत और दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– धतूरे की जड़ धारण करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले जातक आज जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज घर में कीर्तन या जगराता हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज काली उड़द दान में दें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि आज आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज दाल को दान में दें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज आज बगीचे अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले आज अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। कोई भी बड़ा मेहनती काम आप करने जा रहे हैं तो उस काम मे आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज दिनआपको बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय प्रकृति की पूजा करें। कन्या को वस्त्र दान करें

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले जातक लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बातचीत और संबंधों में सुधार हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

उपाय– माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज के दिन प्रात: काल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज जातक नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – गरीबों को भोजन कराएं।

रीसेंट पोस्ट्स