Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (12.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज कम संभावनाएं हैं कि आपको अपेक्षित परिणाम हासिल हों लेकिन आप के ऊपर जो भी कर्जा था, वह सब उतर जाएगा। नौकरी वर्ग वालों को वेतन में वृद्धि और पदोन्नति हो सकती है।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र- आज मां दुर्गा की स्तुति और विष्णु भगवान की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए आज का दिन मित्रों के साथ घूमने-फिरने एवं मनोरंजक चीजों में व्यतीत होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा बिल्कुल ना करें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज आप केले के पेड़ में चना दाल और गुड़ चढ़ाए।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। अध्ययन में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य आज टालें। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले जातक आज मन में उलझन बनी रहेगी। कोई ईर्ष्यालु व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है, दल दोपहर से परिस्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। अचानक धन वृद्धि, आरोग्य और विजय प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का है। समय का लाभ उठाएं।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज आप मां लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक आज जातक जमीन जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुरता से व्यतीत होगी। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी खबर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज विष्णुसूक्त का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कुछ खास मामलों में आपसे गलतियां भी हो सकती है। बिजनेस और नौकरी से जुड़ा हुआ रुका पैसा आपको मिल सकता है। नए साल के आगमन से पहले, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- किसी मंदिर में जाकर असहायों की मदद और भोजन दे ।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले आज माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। कुछ विरोधी आपको भड़काकर आपको गलत साबित करने की कोशिश करेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर मे केले का पौधा लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले आज अगर आप किसी संपत्ति को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं तो आपको उसमें भी सफलता मिलेगी। किसी भी व्यक्ति को आज पैसे उधार ना दें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए आनंद दायक रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज आदित्य स्रोत का पाठ करें लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज दिन आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध होंगे। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- किसी की मदद करेंगे तो ईश्वर आपकी मदद करेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले जातक आज जल्दबाजी में फैसला न करें वरना आपका नुकसान हो सकता है। गणेश जी कहते हैं आज यदि आप अपनी योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करके काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र – आज खुद जिएं और जीने दें का फंडा अप्लाई करें

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज के दिन ज्ञानवर्धक एवं रोचक साहित्य पढ़ने की रूचि बढ़ेगी। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।आज आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होगा। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज 108 दुर्वा गणेश जी के मंदिर में चढायें

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज जातक यदि कोई समस्या है, तो उसे शांति से बातचीत करके सुलझाएँ। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। सूर्यदेव की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नए मित्र बनेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

आज का शुभ रंग – हरा

आज का मंत्र- किसी मंदिर की सफाई में वक्त दें तो मानसिक शांति मिलेगी।