Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (13.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज अनुकूल वातावरण रहेगा। अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। किसी निवेश योजना में हाथ डालने से पहले उसे भली प्रकार से समझ लेना उचित रहेगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र- आज मां दुर्गा की स्तुति और विष्णु भगवान की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए आज का दिन अपने पार्टनर के फैसलों में। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपकी पुरानी मेहनत आपके काम आयेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज आप केले के पेड़ में चना दाल और गुड़ चढ़ाए।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज आपके पार्टनर आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकता है, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को जांच ले। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। पेशेवर स्तर पर आपकी क्षमता को उचित महत्व मिलना शुरु हो सकता है। आपको कोई शानदार भेंट मिलने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले जातक आज निवेश आपके लिए बड़ा धन लाभ दे सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह आपको ट्रेन से यात्रा करने में दिक्कत आ सकती है। घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है जिसके फलस्वरूप घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज आप मां लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक आज जातक पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप कोई नया काम करेंगे या चलते काम को ही नए तरह से करने की कोशिश करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज विष्णुसूक्त का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि आज का दिन वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- किसी मंदिर में जाकर असहायों की मदद और भोजन दे ।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले आज वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। आज आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल हो सकती हैं। आज रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर हो जाएंगे। सूर्यदेव की कृपा से आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता हैं।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर मे केले का पौधा लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले आज व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। धन लाभ के योग हैं। कामकाज को लेकर टेंशन बढ़ेगी। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज आदित्य स्रोत का पाठ करें लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज आपको सावधानी से काम करने की जरुरत है। आपको समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिल सकता है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। कामकाज में जोखिम और जल्दबाजी से भी बचना चाहिए।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- किसी की मदद करेंगे तो ईश्वर आपकी मदद करेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले जातक आज नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। कुछ लोगों का विदेश जाने का योग बन रहा है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा परंतु आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र – आज खुद जिएं और जीने दें का फंडा अप्लाई करें

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज के दिनप्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज 108 दुर्वा गणेश जी के मंदिर में चढायें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज जातक अगर आप किसी चीज को हासिल करने के लिए प्रयास करते हैं तो आप उसको हासिल कर पाएंगे। गलतफहमियां बढ़ने के भी आसार हैं। इसलिए अपने मसलों को स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना है। प्यार के इजहार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

आज का मंत्र- किसी मंदिर की सफाई में वक्त दें तो मानसिक शांति मिलेगी।