Google Analytics —— Meta Pixel

पड़ोसी को पेट्रोल डालकर जलाने वाला युवक गिरफ्तार

image_750x_675fc0a574613

दुर्ग। थाना धमधा पुलिस ने पड़ोसी पर पेट्राल छिड़ककर आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धमधा पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14/12/2024 को प्रार्थिया अंजु लोधी पति मानू राम लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम अछोली ने थाना धमधा  में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर के पानी सोक्ता गड्डा की बात को लेकर शाम करीबन 4 बजे गांव के ही पड़ोसी कैलाश वर्मा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी रिपोर्ट करने प्रार्थिया अपने पति मानू राम लोधी उम्र 40 साल के साथ मोटर सायकिल से थाना धमधा के लिये घर से निकल रहे थे।

उसी समय पड़ोसी कैलाश वर्मा उनको दरवाजा के सामने रोक कर गाली गलौच करते हुये बोलने लगा कि तुम लोग मेरे खिलाफ रिपोर्ट करने जा रहे हो, मैं तुम्हे पेट्रोल से जला कर जान से मार डालूंगा कहते हुए अपने घर के बाटल में रखे पेट्रोल को लाकर प्रार्थिया के पति मानू राम लोधी के शरीर में छिड़क कर माचिस मार दिया। इससे मानू लोधी बुरी तरह जल गया। गांव के लोगो के द्वारा ढंक कर आग को बुझाया गया। अगर समय पर आग नहीं बुझाते तो मानू राम लोधी की मृत्यु निश्चित ही हो जाती। रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कैलाश वर्मा पिता रामजी वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी अधोली थाना धमधा जिला दुर्ग (छ०ग०) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से पेट्रोल रखा पानी बाटल, लूज माचिस को जब्त करते हुए न्यायालय पेश कर जेल वारंट प्राप्त कर केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया।