मेष राशि आज एक आकर्षक अवसर आपके लिए खुलने की संभावना है, और अचल संपत्ति में निवेश लाभकारी हो सकता है। कड़ी मेहनत का दिन रहेगा, जो आपको बेचैन और तनावग्रस्त कर सकता है। छोटे भाई या बहन का समर्थन आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
आज का शुभ रंग – हरा
वृष राशि (Taurus)
वृष राशिवालों आपका दिन सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने साहस के साथ कड़ी मेहनत करेंगे।व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है, और आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा करते समय अपनी वस्तु संभाल कर रखें।
आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
आज का शुभ रंग – नीला

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशिवाले आज आपके आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। घर का तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, और बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकते हैं। व्यावसायिक बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी
आज का मंत्र-आज जातक गुरु मंत्र का जप करें।
आज का शुभ रंग – सफेद

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशिवाले के लिए मेहनत के साथ बेहतर परिणाम मिलेंगे। समस्याओं का समाधान हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से अचानक कोई संदेश आ सकता है, जो पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। जरूरत से जल्दी दोस्ती न करें, क्योंकि इससे बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, और रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकती है।
आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें
आज का शुभ रंग – नीला
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले आलस्य, थकान और ऊबन आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। पेट संबंधी समस्याएं अस्वस्थता का कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विघ्न आ सकते हैं, इसलिए उच्च पदाधिकारियों से दूर रहना बेहतर होगा। आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए शुभ रहेगा, और आप उनके साथ मनोरंजन करेंगे। पुरानी दोस्ती मिल सकती है, लेकिन इसके लिए पहले कदम आपको उठाना होगा। आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
आज का मंत्र- आज रुद्राष्टक का पाठ करें।
आज का शुभ रंग – लाल

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों आज आपको बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए अपनी समस्याओं और उनके हल पर विचार करें। ऐसे लोगों से संपर्क करें जिनके विचार आपसे मिलते हैं। इन लोग से आगे चलकर आपको काम में मदद मिल सकती है। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी और कामकाजी जीवन में मन लगेगा। परिवार और प्रियजनों पर पैसा खर्च करने का विचार मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।
आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
आज का शुभ रंग – हरा
