Google Analytics —— Meta Pixel

IAS सुबोध सिंह बनाए गए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आदेश जारी…..

1230044-subodh-singh

रायपुर। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। सुबोध कुमार सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर सुबोध सिंह दिल्ली से लौटकर कल शाम को ज्वाईनिंग दी थी। और आज उन्हें पोस्टिंग मिल गई। छत्तीसगढ़ के सबसे तेज और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने पहले ही बता दिया था कि सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। और ऐसा ही हुआ। एनपीजी न्यूज ने 18 दिसंबर को इस शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था कि सुबोध बनेंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव।

चूकि सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव के आग्रह पर भारत सरकार ने तुरत-फुरत रिलीव कर छत्तीसगढ़ भेजा है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे सुबोध को भेजने का आग्रह किया था। अमित शाह ने ओके करते हुए दिल्ली लौटने के दूसरे दिन ही आदेश निकलवा दिया। और इसके एक दिन बाद याने कल सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

 

रीसेंट पोस्ट्स