Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (25.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य किए जा सकते हैं। व्यापार की बात करें तो ट्रांसपोट का कार्य करने वालों को नुकसान होने की आशंका है। संपत्ति को लेकर यदि विवाद चल रहा है, तो आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि विवाद बढ़ने की आशंकाएं बनी हुई हैं। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी।

आज का मंत्र- आज “सभी को समान दृष्टि से देखें, शांति मिलेगी।”

आज का शुभ रंग- मैरून।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें क्योंकि यह भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। रिश्तों के प्रति अपनी सद्भावना बनाये रखने का अच्छा समय है। छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं।

आज का मंत्र- आज के दिन “समय का सही उपयोग करें, लक्ष्य हासिल होगा।”

आज का शुभ रंग- काला।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। मन में कुछ ऐसी नकारात्मक चिंताएं होंगी जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। लोगों से वार्तालाप करते समय अपनी परेशानियों का दूसरों को आभास न होने दें। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है।

आज का मंत्र-आज जातक “जोखिम उठाएं, सफलता आपके पास आएगी।”

आज का शुभ रंग- ग्रे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले के लिए समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। नई परिस्थितियों मे अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। कोई भी बात मन में ना रखे, खुलकर चर्चा करने की सलाह आप व्यक्तियों को दी जाती है।

आज का मंत्र-आज जरूरतमंद को कंबल दान करें.

आज का शुभ रंग- सफेद।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कई नई चीजें समझने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरी भाषा या संस्कृति के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आज आपकी पदोन्नती होगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज का मंत्र-“संतुलन बनाए रखें, जीवन में समृद्धि आएगी।”

आज का शुभ रंग – लाल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आजधर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। विरोधियों का पराभव होगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।

आज का मंत्र- आज सकारात्मक सोच से समस्याएं हल होती हैं।”

आज का शुभ रंग- पीला।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि आज धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। बिजनेस में धन का निवेश लाभदायक रहेगा।

आज का मंत्र- आपकी मेहनत रंग लाएगी, आत्मविश्वास बनाए रखें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। युवा वर्ग का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बाहर जाते समय महामारी से बचने की पूरी तैयारी करके निकले अन्यथा इसके चपेट में आ सकते हैं। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है। नौकरी-व्यवसाय में स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है।

आज का मंत्र- अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है।”

आज का शुभ रंग नीला।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि आज परिवार में सुख व आनंद मिलेगा। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। मकान या जमीन से जुड़े दस्तावेज का काम सावधानी पूर्वक करें।

आज का मंत्र- नई शुरुआत के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।”

आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि आज स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक परेशानी आ सकती है।

आज का मंत्र- आज “धैर्य रखें, अच्छे परिणाम आपकी ओर आ रहे हैं।”

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि आज आप आज खुद की कार्यकुशलता को परखेंगे और इसके लिए कई कामों में एक साथ हाथ डाल देंगे, जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी, इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें। बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा मोल ना लें क्योंकि इससे आपका नुकसान होगा।

आज का मंत्र- सपने देखो और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करो।”

आज का शुंभ रंग-हरा।

रीसेंट पोस्ट्स