Google Analytics —— Meta Pixel

सौतेले भाई के बच्चे की मां बनी मशहूर एक्ट्रेस, ‘भैया’ से ही कर चुकी है शादी, बनाती है ऐसे वीडियो!

Scarlet-Vas-Tayo-Ricci-Neighbour

Ajab Gajab : दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में भाई-बहन का रिश्ता माना जाता है| हमारे समाज में तो अगर कोई एक बार भी किसी को बहन मान ले, तो उस रिश्ते को वो ताउम्र निभाने की कोशिश करता है| ऐसे कई उदाहरण हमारे इतिहास में भी देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से एक रानी कर्णावती और हुमायूं का रिश्ता भी शामिल था| जब रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी, तो अपनी राखी वाली बहन और उसके राज्य की रक्षा के लिए हुमायूं ने अपनी फौज भेज दी थी| लेकिन कुछ लोगों के लिए ये रिश्ते-नाते मायने नहीं रखते| ऐसे में कोई अपने सौतेले बेटे से शादी कर लेता है, तो कोई लड़की अपनी मां के दूसरे पति से शादी कर उसकी ही सौतन बन जाती है| आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक मशहूर एक्ट्रेस भी है| महिला का नाम स्कारलेट वास (Scarlet Vas) है, जिसने अपने सौतेले भाई टायो रिक्की (Tayo Ricci) से शादी कर ली थी| हाल ही में स्कारलेट अपने भाई के बच्चे को भी जन्मा|

सोशल मीडिया पर स्कारलेट और उसके सौतेले भाई (अब पति) ने क्रिसमस के दिन यह रोमांचक खबर शेयर किया, जिसमें वे अपने नए मेहमान को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं| ऑस्ट्रेलिया टीवी शो ‘नेबर्स’ छोड़ने के बाद से एडल्ट कंटेंट क्रिएशन बनाने में व्यस्त स्कारलेट को अपने बच्चे को सीने से लगाए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है| पति तायो ने उन दोनों को गले लगाया है और गर्व से मुस्कुरा रहे थे| वीडियो शेयर कर टायो ने कैप्शन में लिखा, “हमारा क्रिसमस चमत्कार आखिरकार आ ही गया| हमारे परिवार की ओर से आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामनाएं|” बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा किशोरावस्था से ही एक दूसरे को जानता था, लेकिन प्यार नहीं था| इस बीच इन दोनों के पैरेंट्स भी एक-दूसरे को डेट करने लगे| बाद में दोनों ने शादी कर ली, तो ये कपल एक-दूसरे के सौतेले भाई-बहन बन गए| दोनों जब एक छत के नीचे रहने लगे, तो प्यार हो गया| ऐसे में इन लोगों ने पिछले साल ग्रीस में शादी कर ली| बीते सितंबर में ही इन्होंने अपने फैंस को बताया कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं|

बता दें कि स्कारलेट वास ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी शो ‘नेबर्स’ में एक्टिंग कर चुकी हैं| उन्होंने इस टीवी शो में ‘मिष्टी शर्मा’ नाम के भारतीय लड़की के चरित्र को निभाया था| लेकिन जब पिछले साल उन्होंने अपने सौतेले भाई से शादी करने का फैसला किया, तो सारे के सारे लोग चौंक गए| ज्यादातर लोगों ने दोनों के शादी के फैसले की आलोचना की| कमेंट कर खूब खरी-खोटी भी सुनाई| लेकिन स्कारलेट अपने सौतेले भाई से शादी तक ही नहीं रुकीं| उनकी इच्छा और बढ़ती गई| उन्होंने एक और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए टीवी की दुनिया को सिर्फ इसलिए अलविदा कह दिया, क्योंकि उन्हें डर्टी वेबसाइट के लिए अपना वीडियो बनाना था| वो भी अपने सौतेले भाई (जो अब उनके पति हैं) के साथ| स्कारलेट ओनली फैंस के लिए वीडियोज बनाती हैं, जिसके जरिए वो जमकर नोट छाप रही हैं| बता दें कि इंस्टाग्राम पर स्कारलेट को 24 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जबकि उनके पति (सौतेले भाई) के 60 लाख फॉलोवर्स हैं|

रीसेंट पोस्ट्स