Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (27.12.2024) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशिवाले आज स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड पढ़ें।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवाले आज आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपको शांति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र धारण करे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवालेआज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज केले के जड़ में जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले आज नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले सआज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज गौ की सेवा करें और हो सकें तो गाय का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले आज मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य को सुबह के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले आज जातक आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। व्यावहारिक बातों को छोड़कर कोई बात आपको समझ नहीं आएगी। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले जातक मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आज गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज जातक आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जप करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले आज आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज योग ध्यान से ईश्वर के करीब जायेंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले आज व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- भगवान शिव की पूजा करके अनुकूल फल मिल सकते हैं।

रीसेंट पोस्ट्स