Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: बीजापुर में नक्सलियों ने CRPF की वाहन पर किया ब्लास्ट, 8 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर, आईजी ने की ब्लास्ट की पुष्टि 

366

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को जवानों के वाहन को नक्सलियों ने ब्लास्ट से उड़ा दिया है। वाहन में ब्लास्ट होने से 8 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। बस्तर रेंज के आईजी ने ब्लास्ट की पुष्टि की है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।