Google Analytics —— Meta Pixel

IAS Transfer: राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, सुब्रत साहू सहित सूची में इन अफसरों के नाम

download (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू, रजत बंसल जैसे नाम है। इनको दिए गए अतिरिक्त प्रभार के साथ राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव, धर्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक प्रशासन अकादमी के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2010 बैच के आईएएस जय प्रकाश मौर्य विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईएएस जय प्रकाश मौर्य, द्वारा प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक हस्तशिल्प विकास बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से आईएएस यशवंत कुमार (2007), संचालक ग्रामोद्योग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव राज्यपाल, सचिव ग्रामोद्योग विभाग, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड केवल प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

आईएएस जय प्रकाश मौर्य द्वारा प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है। 2011 बैच के आईएएस रिमीजियुस एक्का संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2005 बैच के आईएएस जगदीश एस. संचालक उद्यानिकी को उनके वर्तमान कर्तव्यो के साथ-साथ प्रोजक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस जगदीश एस. द्वारा प्राजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से रवि मित्तल, भा.प्र.से. (2016), आयुक्त, जनसंपर्क तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना केवल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।