Google Analytics —— Meta Pixel

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला: घर में घुसकर शख्स ने 6 बार मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

download (1)

मुंबई (ए.)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना आधी रात के बाद एक्केटर के बांद्रा स्थित घर पर यह हमला हुआ। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई है और अभी वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की टीम उनपर नजर रखे हुए हैं। वहीं सैफ पर हमले के बाद उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। सैफ को रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल से पता चला है कि सैफ पर छह बार चाकू से हमला किया गया उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है।

घटना की सूचना के बाद बांद्र पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था और उसकी नौकरानी से बहस हुई। जब एक्टर ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने हमला कर दिया। फिलहाल सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

रीसेंट पोस्ट्स