विदेश में था पति, घर में अकेले रहती थी बीवी, हस्बैंड के दोस्त ने …..


केरल| आजकल सोशल मीडिया हमारे घरों के अंदर इस तरह घुस गया है कि ये हमारी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा बन गया है| हमारे लिए सोशल मीडिया को नकारना, उसे इग्नोर करना लगभग असंभव हो गया है| हमने इसकी वजह से अपने रिश्तों में दरार पैदा कर दी है, अपने परिवार वालों से दूर होते जा रहे हैं और आभासी दुनिया में मौजूद लोगों को अपना सब कुछ मान बैठे हैं|
पहले लोगों को दोस्त बनाने होते थे तो वो स्कूल-कॉलेज में या अपने कार्यस्थल पर दोस्त बनाते थे, पर सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऑनलाइन फ्रेंड्स बनाते हैं, और असली दुनिया से कटते जा रहे हैं| वो ये नहीं सोचते कि दूसरी ओर बैठा व्यक्ति जरूर नहीं कि उनका हितैशी ही हो|
कई बार अकेलापन भी लोगों को सोशल मीडिया पर दोस्त खोजने में मजबूर कर देता है| वो भले अच्छे मन से दोस्त खोजें, पर सामने वाला उनके अच्छेपन और भोलेपन का फायदा उठाने में कभी मौका नहीं जाने देता|
केरल की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ| केरल के थ्रिसुर में कट्टूर गांव की रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता था| इस वजह से वो घर पर अकेली थी|उसके दिन काफी ऊबाऊ बीता करते थे| इस वजह से वो काफी वक्त सोशल मीडिया पर बिताती थी|
इसी दौरान उसकी बातें पति के एक दोस्त काथिर से होने लगे| दोनों में काफी बातें होतीं| बातें बढ़ती गईं और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया| इसमें पत्नी के अकेलेपन को दोषी तो ठहराया जा सकता है, पर उसकी भी गलती है, पति के सामने न रहते हुए उसने उसका भरोसा तोड़ा और उसके दोस्त से नजदीकियां बढ़ा लीं|
पर उसकी सबसे बड़ी गलती ये हो गई कि वो काथिर के नजदीक आने के साथ उससे इतनी ज्यादा खुल गई कि वो अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें उसे भेजने लगी| उसे नहीं पता था कि काथिर उससे प्यार नहीं करता, बल्कि उसके पैसों के चक्कर में है|
वो महिला की सारी फोटोज सेव कर के रखने लगा| फिर धीरे-धीरे वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा| उसने पैसों की डिमांड की और कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वो फोटोज को उसके पति को भेज देगा और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर देगा|
पहले तो महिला ने उसे 1 लाख रुपये भेज दिए| पर शख्स की लालच बढ़ती गई और वो ज्यादा रुपयों की डिमांड करने लगा| आदमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई और उसने पुलिस को सब बता दिया| पुलिस अब मामले की जांच कर रही है| इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है|