Google Analytics —— Meta Pixel

12 दिन में 52 उत्तराखंड निकाय चुनाव में रैलियां, CM धामी के यह वायदे

dhami

Uttarakhand News : देश और प्रदेश में होने वाले चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से सक्रिय रहने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाय चुनाव में भी अपना पूरा दम दिखाया। 12 दिन के चुनाव प्रचार के दौरान धामी ने राज्य भर में ताबड़तोड 29 जनसभाएं और 23 रोड शो किए। धामी के प्रचार अभियान को नए रिकार्ड की तरह देखा जा रहा है।

मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भी धामी ने सुबह बड़कोट में जनसभा से प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद हरिद्वार, रुड़की, लक्सर में जनसभाएं और रोड शो करते हुए शाम को धामी ने देहरादून में रोड शो के साथ प्रचार अभियान का समापन किया।

दस जनवरी को टनकपुर से प्रबुद्धजन सम्मेलन के साथ शुरू हुआ मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान आज देर रात तक जारी रहा। 12 दिन के भीतर प्रदेश का कोई कोना नहीं था जहां धामी ने रोड-शो, जनसभा और जनसंपर्क न किया हो। पूरे अभियान के दौरान मुख्यमंत्री फ्रंट फुट पर खेलते नजर आए। विपक्ष के हमलों की काट करते हुए मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार और समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जनता के सामने रखा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग-निर्देशन में डबल इंजन सरकार प्रदेश की जनभावनाओं के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। राज्य ने विकास के मोर्चे पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद सदा भाजपा के साथ रहा है और सदा रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भाजपा ने प्रचार अभियान चलाते हुए जनता के बीच डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा प्रभावी रूप से रखा। जनता के सामने विपक्ष के दुष्प्रचारों, जनविरोधी मानसिकता की हकीकत को भी रखा है। प्रदेश की महान जनता विपक्ष के कुचक्र को भली प्रकार से जानती है। निकाय चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

रीसेंट पोस्ट्स