आपके लिए क्या लाया है (28.1.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आप आज नए रिश्ते बनाने और पुराने को मजबूत करने के लिए आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने साथी के साथ और अधिक घनिष्ठता महसूस करेंगे और ये सुखद रोमांटिक पल आपको रोमांचित कर देंगे। अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास को पाने का सपना पूरा होने वाला है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने पार्टनर के साथ कोई भी काम सोच समझकर करें।

 

आज का शुभ रंग – बैंगनी

आज का मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशिवालों के लिए परिवार को लेकर आप हमेशा भावुक रहते हैं और यही कारण है कि साथी पर संकट आपको परेशान कर सकता है। बनाई गई यात्रा की योजना आपको निजी कारणों से रद्द करनी पड़ेगी। आज आपके या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपने बीच कोई गलतफहमी न आने दें।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- ऊं राम रामाय नम:।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवाले आज अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ न करें क्योंकि सच्चा प्यार नसीब वालों को ही मिलता है। आज आपका भाग्यशाली दिन है, इसलिए अपने दिन में से कुछ फुर्सत के पल निकालें। आपकी किस्मत हमेशा आपके साथ है और यही वजह है कि सफलता आपके कदम चूम रही है। अपने भविष्य के लिए पहले से योजना बनाने से आप अपने साथी को और भी अधिक प्यार करने लगेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र – ऊं हनु: हनुमनते नम:।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशिवाले के लिए आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रिय के करीब महसूस करेंगे। शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए अपने प्रेमी के साथ विचार साझा करें। आज अपना और अपने प्रियजनों का विशेष ध्यान रखें। लंबे समय से चली आ रही समस्या से अगर आप बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। ज्यादा इमोशनल होने से बचें नहीं तो दिल टूट सकता है।

आज का शुभ रंग-पीला

आज का मंत्र- ॐ शिवाय नमः ।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले के लिए आज का दिन अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए। अपने दैनिक शेड्यूल से ब्रेक लें और अपने शौक में शामिल हों और अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएं। अगर बाहर जाना जरूरी न हो तो घर में ही रहें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय:।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपने जीवनसाथी के साथ आपकी समझ आपके नुकसान को फायदे में बदल सकती है। काम और व्यवसाय के लिए आपका दिन अच्छा है जहां आपके बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लव लाइफ आज के दिन आपको कुछ खास उत्साहित कर सकते है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- ॐ नमः शिवाय।

तुला राशि (Libra)

तुला राशिवाले जातक के लिए किसी भी समस्या का सामना करने पर निराश न हों, खुद को प्रोत्साहित करने और सफलता प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। इस अहम मौके पर अपने पार्टनर से सलाह लेना न भूलें और साथ में सफलता का लुत्फ उठाएं। दिन भर की व्यस्तता के बाद आप कुछ खाली समय चाहेंगे ताकि आप अपने प्रियजनों के साथ फुरसत के कुछ खास पल बिता सकें। खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज ऊं राम रामाय नम:।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले के लिए आज बढिया है आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। आपके शरीर में आलस्य बना रहेगा।आपका किसी से बेवजह का विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। आज घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी दोस्त के साथ मंदिर जायेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले के लिए आज समय के साथ-साथ लोग आपके जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन साथी हमेशा आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनते हैं। इस समय अचानक आ रही घरेलू समस्याओं से घबराएं नहीं बल्कि डटकर उनका सामना करें। प्यार में पड़े अपने प्रिय के साथ मीठी छेड़खानी आपको रोमांचित रखेगी और आपके रिश्ते को भी संपूर्ण बनाएगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय: नम: ।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवाले आज का दिन आपके कुछ अच्छे दोस्त आज आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपका साथी आपको प्रेरित करेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और बदले में प्यार, देखभाल और अपने प्रिय के प्रति समर्पित रहेगा। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे की पसंद के हिसाब से खुद को ढालना ही प्यार का सबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी। ᅠᅠ

आज का शुभ रंग-सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवाले आज का दिन आपके जीवन में प्यार की कमी है जिससे आप उदास महसूस करेंगे। अपने दिल की सुनें और साथी के साथ अपने विचार साझा करें। आज आपको किसी सहकर्मी से प्रस्ताव मिलेगा। उनकी बात ध्यान से सुनें और उसके बाद ही कोई फैसला लें। याद रखिए, दिल शीशे की तरह नाजुक होता है, जो एक झटके में टूट सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज ऊं भाष्कराय नम:।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशिवाले के लिए आज धैर्य से काम लें और उसके बाद आप पाएंगे कि परिस्थितियां कितनी बदल गई हैं। प्यार के इस प्यारे एहसास को अपने दिल में छुपा कर मत रखना। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। जीवनसाथी के साथ अपनी हर योजना पर चर्चा करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें। आपकी इच्छाएं आपके जीवन में ऑक्सीजन की तरह हैं जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। ᅠ

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

रीसेंट पोस्ट्स