Google Analytics —— Meta Pixel

BJP को लगा जोर का झटका, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

download

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: खैरागढ़ जिले के छुईखदान नगर पंचायत की राजनीति में BJP की जोर का झटका लगा है| नगर पंचायत से दो बार अध्यक्ष रह चुके और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीराज किशोरदास ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है ।

रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। गिरीराज किशोरदास के अनुसार भाजपा में अब कार्यकर्ताओं की अनदेखी और परिवारवाद हावी हो गया है| उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनभावनाओं को दरकिनार कर निर्णय ले रही है| कांग्रेस की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया|

भाजपा ने छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है| लेकिन, उनकी उम्मीदवारी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है| आज ही भाजपा की पार्षद शैव्या वैष्णव ने भी शीतल जैन को टिकट देने का विरोध किया| शैव्या ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ बताया| इसके बाद गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के भीतर बढ़ते विरोध ने छुईखदान में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है| कांग्रेस इस मौके को अपने लिए बड़ा लाभ मान रही है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है|

 

रीसेंट पोस्ट्स