Google Analytics —— Meta Pixel

शराब पीकर वाहन चलाने वाले ट्रक चालक ने दो को कुचला, गिरफ्तार,  मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की हुई थी मृत्यु

59

बलौदाबाजार । जिले के सिमगा थानाक्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन एक शराबी ट्रक चालक ने मोटरसायकल सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसायकल सवार दोनों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 26 जनवरी की शाम सिमगा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा गुलाब ढाबा के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलजे 4330 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में मोटरसाइकिल में बैठे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवारों पीछे से ठोकर मारी और इसके बाद जब दोनों नीचे गिर गए तो ट्रक चालक द्वारा मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला को रौंदते हुए आगे निकल गया तथा मोटरसाइकिल चालक को अपने ट्रक के पहिए में घसीटते हुए लगभग 100 मीटर दूर ले गया।

इस हादसे की जानकारी मिली तो थाना सिमगा एवं पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा का पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल ग्राम लिमतरा गुलाब ढाबा के पास पहुंची तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रक वाहन चालक दीपक कुमार गावड़े उम्र 26 साल निवासी चौगेल थाना भानूप्रतापपुर जिला कांकेर को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर स्वयं उसके द्वारा चलाए जा रहे ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल चालक एवं उसमें सवार महिला को एक्सीडेंट करना, जिससे दोनों की मृत्यु होना स्वीकार किया गया।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस (अपराधिक मानव वध) का प्रकरण पंजीबध्द कर किया गया और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी वाहन चालक का मेडिकल भी कराया गया है जिसमें नशा में होना प्रमाणित पाया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स