चलती ट्रेन के दरवाजे पर लिपटा कपल, शर्मनाक अंदाज में बनवाया वीडियो, किसी ने चुपके से कर दिया शेयर!


Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है| इन वीडियोज में लोग शौक-शौक में अपनी पर्सनल लाइफ को सबके सामने रख देते हैं| ऐसे लोगों को बस सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाहत होती है| इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं| कोई अपनी सुहागरात का वीडियो शेयर कर देता है, तो कोई अपने पति के लिए दूसरी बीवी लाकर सामने रख देता है| हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के दरवाजे पर शादीशुदा कपल एक-दूसरे से लिपटा हुआ है| इस दौरान दोनों शर्मनाक अंदाज में वीडियो बनवा रहे हैं| इस बीच किसी ने उनके इस वीडियो को चुपके से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया|

वीडियो देखकर यह स्पष्ट है कि यह महज मनोरंजन के लिए किया गया स्टंट नहीं है, बल्कि वास्तव में घोर लापरवाही और अपनी जान जोखिम में डालने का उदाहरण है| वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन तेज रफ्तार चल रही है| इस दौरान साड़ी में खड़ी महिला के साथ उसका पति है| दोनों एक-दूसरे से शायद कुछ बातें कर रहे हैं| बातों-बातों में दोनों एक-दूसरे से लिपट जा रहे हैं| फिर आंखों में देख रहे हैं और दोबारा चिपक जा रहे हैं| शर्मनाक अंदाज में भरी ट्रेन में ये जोड़ा ऐसा वीडियो बनाता रहा| दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं| इनकी नजर कभी एक-दूसरे पर तो कभी कैमरा की तरफ होती है| ऐसा लगता है कि शायद ये शादी के बाद पहली बार घर से बाहर निकले तो रोमांटिक अंदाज में वीडियो शूट करवाने लगे| लेकिन उनके इस वीडियो को ट्विटर किसी ने चुपके से शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है|
हालांकि, एक-दूसरे से लिपटने के अलावा इस कपल ने कोई अश्लील हरकत नहीं की, लेकिन जिस तरह से इतना खतरनाक स्टंट किया गया वह जान जोखिम में डालने के समान है| चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर वीडियो बनाते समय पल भर में बड़ा हादसा हो सकता था| इस वीडियो को देखने के लिए नेटिजेंस भी आगे आए हैं| कुछ लोगों ने इस तरह की कार्रवाई को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी निंदा भी की है| हालांकि, जब हमने इस वीडियो को देखा तो पता चला कि इसे 27 अक्टूबर 2023 में शेयर किया गया था| लेकिन अब भी इसे लोग खूब देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं| एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, “इस तरह अपनी जान जोखिम में मत डालो|” दूसरे ने लिखा है कि इस तरह के स्टंट करना न केवल खतरनाक है, बल्कि इससे दूसरों को गलत संदेश भी जाता है|”