नक्सल गतिविधियों पर NIA का प्रहार, कांकेर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर, चार लोगों को किया गिरफ्तार…

कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ केवल सुरक्षाबल ही नहीं बल्कि एनआईए भी मोर्चा खोले हुए है| ताजा घटनाक्रम में एनआईए ने कांकेर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है|

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने कलमुच्चे से 2, उसेली से 1 और आमाबेड़ा से 1 शख्स को गिरफ्तार किया है| सभी गिरफ्तार लोगों के तार नक्सल मामले से जुड़े हुए हैं| इसके पहले भी इलाके में एनआईए की टीम दस्तक दे चुकी है|