Google Analytics —— Meta Pixel

CG BREAKING NEWS: बुजुर्ग की हत्या, पेड़ के नीचे सोए वृध्द को 7 लोगों ने मिलकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

download

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 7 लोगों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना एक फरवरी की बताई जा रही है और इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग जादू टोना करता है इसलिए यह खौफनाक कांड किया। घटना जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के मंडानार गांव का है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को बुजुर्ग सोमारू राम पोया (60) की हत्या हुई और 2 फरवरी को पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। मृतक के बेटे रामसाय पोया ने पुलिवस को बताया कि 1 फरवरी की रात को खाना खाने के बाद उनके पिता सोमारू राम पोया (60) घर की बाड़ी में बने लाड़ी में जाकर सो गए थे। अगली सुबह घर की ओर ना आने पर बेटे ने जाकर देखा तो पता चला कि पिता इमली पेड़ के नीचे खाट पर उनका शव है। मौके पर हथौड़ी भी पड़ी थी। किसी ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

बेटे की शिकायत पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। गठित टीम ने संदेह के आधार पर गांव के 7 लोगों को हिरासत में लया। संदेहियों ने पूछताछ में सोमारू राम पोया की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि सोमारू जादू टोना करता है।

गिरफ्तार आरोपियों में गणेश मातलाम (30), रमेश मातलाम (38), बुधराम मातलाम (60), सगउ राम मातलाम (32), दुरगूराम मातलाम (28), रतन सिंह मातलाम (36) व लखमू राम कोरेटी (62) शामिल है। सभी मंडानार गांव के ही रहने वाले हैं।