Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय बोले – दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, 10 साल तक आप ने दिया जनता को धोखा

cm-vishnudeo-sai-4

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि इस बार दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए मतदान के बाद अब वहां भाजपा की सरकार बनना तय है। 10 सालों तक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया जिसका परिणाम अब उन्हें भुगतना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की नीति व उनके कुशल नेतृत्व में इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए की। उक्त कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सीएम साय ने विश्वास जताया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर है। निश्चित रूप से दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

रीसेंट पोस्ट्स