मेष राशि आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।
आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
आज का शुभ रंग- काला।
वृष राशिवालों आज आज आपके कार्य समय रहते पूरे होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।
आज का मंत्र-देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।
आज का शुभ रंग- हरा।
मिथुन राशिवाले आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।
कर्क राशिवाले के लिए आज किसी रिश्तेदार से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। सोची हुई योजनाओं में आज सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।
सिंह राशि वाले अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं ।
कन्या राशि वालों आज अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लेगे, इससे सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी हो जाएंगी। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।