Google Analytics —— Meta Pixel

 छत्तीसगढ़ : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रेलर से टकराई 4 लोगों की मौत, 7 घायल

17

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालुओं की बोलेरो कार एक ट्रेलर से टकरा गई। सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में लक्ष्मीबाई, अनिल प्रधान केशपाली, ठाकुर राम यादव और रुक्मणी यादव शामिल है। वहीं सात अन्य लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यह घटना रविवार सुबह 8 बजे उत्तर प्रदेश के बभनी बॉर्डर पर हुई है। बताया जा रहा है कि, घायल और मृतक विभिन्न स्थानों के निवासी हैं। जिनमें पुसौर और सारंगढ़ भी शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद एक एक करके मृतकों को कार से बाहर निकाला गया।

सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे के बाद सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए लिखा कि, प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है।

इस दु:खद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है। रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।