मेष राशि जातक आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। अपनी बेचैनी को कंट्रोल में रखें। आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
वृष राशिवालों आज आपकी अधीरता के कारण दूसरे लोग आपसे दूर हो सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
आज का मंत्र-आज काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएंगे तो अच्छा होगा।
आज का शुभ रंग- हरा।
मिथुन राशिवाले आज समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे।
कर्क राशिवाले के लिएआज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है।
सिंह राशि वाले आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। किसी मित्र को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।
कन्या राशि वालों आज आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आक्रामक होने से अच्छे मामले भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लांनिग करेंगे।