Google Analytics —— Meta Pixel

रिटायर्ड बैंककर्मी से 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी, न्यायालय के निर्देश पर प्रॉपर्टी डिलर के खिलाफ अपराध दर्ज

5999

पेंड्रा । पेंड्रा में जमीन बिक्री के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में न्यायालय के आदेश के बाद प्रॉपर्टी डिलर श्रवण अग्रवाल के खिलाफ पेंड्रा थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार 6 साल पहले यानी 2019 में स्थानीय निवासी मदनलाल पांडेय ने परिचित श्रवण कुमार अग्रवाल से अपनी पत्नी के नाम पर 27 लाख रुपए में 66 डिसमील जमीन खरीदा था. आरोपी ने उस वक्त दावा किया था कि मुख्य मार्ग से लगी 5 डिसमिल जमीन मुख्य मार्ग से लगी हुई है और इससे लगी हुई 61 डिसमिल जमीन को भी बेचा जाएगा.

प्रार्थी मदनलाल ने राशि का भुगतान कई किश्तों में किया था. मदनलाल पाण्डेय ने इस बारे में श्रवण कुमार से बात की, तो उन्होंने रजिस्ट्री कराने और कब्जा दिलाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मदनलाल ने न्यायालय में परिवाद पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगल्ला ने थाना पेंड्रा को मामले की जांच कर अंतिम प्रतिवेदन पेश करने का आदेश दिया है.