भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी, 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनकर तैयार


रायपुर| छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है| 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई है| वहीं कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हो चुकी है| भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है| यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं| वहीं 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनाए गए हैं|