आज का दिन नए कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है। सतर्क रहें और निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार करें। शिक्षा में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार और बच्चों का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
आज का मंत्र: लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।
आज का शुभ रंग: हरा।
वृष राशि (Taurus)
आज आपको भाग्य से मदद मिलेगी। कार्यालय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बाहर जाने से बचें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। हालांकि, खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक रूप से थकावट हो सकती है, लेकिन जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
आज का मंत्र: केसरिया रंग को महत्व दें।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।

मिथुन राशि (Gemini)
आज के दिन सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी अनहोनी की संभावना बन सकती है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन व्यय में वृद्धि हो सकती है।
आज का मंत्र: ऊं सूर्याय नम: का जप करें।
आज का शुभ रंग: काला।

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन अच्छे अनुभव देगा, खासकर परिवार के साथ समय बिताने में। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि, ऑफिस में अधिकारियों से परेशान हो सकते हैं। जरूरी कामों के लिए बाहर जाना हो सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन बाद में सफलता मिल सकती है।
आज का मंत्र: सूर्य की पूजा करें और शिव मंदिर जाएं।
आज का शुभ रंग: नीला।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अच्छे समाचार मिलेंगे और मानसिक भार भी कम हो सकता है। हालांकि, परिवार से कुछ परेशानी हो सकती है। बच्चों का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज का मंत्र: सूर्य नमस्कार करें।
आज का शुभ रंग: लाल।

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, और व्यवसाय में यश मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा।
आज का मंत्र: खाने के बाद गुड़ खाएं।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
