घर में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, 2 गंभीर


घरघोड़ा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे एक युवक की मौत और दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा हो गया। घायलों का इलाज घरघोड़ा अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
घरघोड़ा के वार्ड 5 छाल रोड में तेज रफ्तार KTM मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पत्रकार पिंगल बघेल के घर में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाला युवक की पहचान राहुल यादव फूल सिंह यादव (उम्र 20 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं देवेंद्र राठिया (उम्र 19) पिता राजाराम राठिया नेतराम राठिया (उम्र 19) पिता भगतराम गंभीर रूप से घायल है।