आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और वे आराम महसूस करेंगे। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन आज आनंदपूर्ण रहेगा।
उपाय: रोज़ एक नीला फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
वृष राशि (Taurus)
राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चंद्रमा का तुला राशि पर संचार मानसिक असंतोष का कारण बनेगा। शाम होते-होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से खुशी मिल सकती है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और घूमने-फिरने का मन करेगा, विशेषकर पार्टनर के साथ।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
मिथुन राशि (Gemini)
आज खर्चों में कटौती करना बहुत जरूरी है। जो भी काम आप करेंगे, वह सरलता से बनेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गंवाएं। अपने कार्य स्थल पर आप आज काफी बोल्ड और रूलिंग रहेंगे।
उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि (Cancer)
आज पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। बच्चे खेलकूद में सफलता प्राप्त करेंगे और पत्नी के हास्य विनोद से वातावरण हल्का रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। राशि स्वामी केतु से पीड़ित होने से मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
उपाय: गरीबों को अनाज का दान करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo)
आज व्यापारियों को नया अनुबंध मिलने से खुशी होगी और नौकरीपेशा व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आनंद होगा। यह समय सांसारिक सुख, सम्मान और धनवृद्धि का है। पुराने मित्रों से मिलने पर नई उम्मीदें जगेंगी और घर में उत्सव का माहौल बनेगा।
उपाय: हल्दी का तिलक करें और दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि (Virgo)
आज कार्य का भार अधिक रहेगा और जूनियर्स से काम निकलवाने के लिए प्यार से काम लें। घर में सुमति से वातावरण हल्का बनाए रखें ताकि खुशी-खुशी काम बनें। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और मछलियों को आहार दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
