Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग निगम में भाजपा उम्मीदवार श्याम शर्मा बने नये सभापति, विधायक गजेंद्र व महापौर अलका ने दी बधाई

10

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने प्रचंड जीत दर्ज की थी और 40 पार्षद भी चुनाव जीत कर आए थे। भारतीय जनता पार्टी का सभापति बनना भी लगभग तय था। विगत दिनों शपथ ग्रहण के पश्चात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने बाकायदा अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए सभापति के पद के लिए भास्कर कुंडले को अपना प्रत्याशी बनाया पर संपन्न हुए सभापति के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सारी रणनीति धरी की धरी रह गई। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बेहतरीन रणनीति का निर्माण किया गया और भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्षदों ने पार्टी का साथ देते हुए सभापति के प्रत्याशी श्याम शर्मा को जीत दिलाई। श्याम शर्मा की जीत के पश्चात बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, कांतिलाल बोथरा, देवेंद्र सिंह चंदेल, प्रितपाल बेल चंदन उपस्थित थे।

जीत के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य कुशलता के आधार पर उन्हें दायित्व प्रदान करती है और अपना प्रत्याशी भी घोषित करती है। आज हमारे दुर्ग जिले में हमारे जनप्रतिनिधि जीत कर आए हैं कहीं ना कहीं पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वाह कर चुके हैं कुछ को छोड़कर जब पार्टी विपक्ष में थी पूर्व में सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर कांग्रेस पार्टी को उखाड़ कर प्रदेश में सरकार लाने में अपनी बहुमूल्य योगदान दिया आज दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चारों खाने चित हो चुकी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग कि जनता एवं छत्तीसगढ़ की जनता ने जो विश्वास हम पर व्यक्त किया है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी स्पष्ट कहा कि आप हमें और मेहनत करने की जरूरत है और जनता के विश्वास पर और खरा उतरने की आवश्यकता है। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा हमें और अधिक परिश्रम व काम करना होगा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को और उनके कार्य को आम जनमानस के बीच भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को लेकर जाना होगा ताकि यह योजनाओं का लाभ वे सुगमता के साथ ले सके।

रीसेंट पोस्ट्स